Birth Certificate Online Apply 2025: जैसा की आज के डिजिटल युग में अधिकांश सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो गए हैं, इससे सभी नागरिकों का जीवन आसान हो गया है। अब आप हर दस्तावेज, सर्टिफिकेट को ऑनलाइन ही बना सकते है। ऐसे में अब जन्म प्रमाण पत्र बनाने के प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन करके अपना और अपने परिवार के सदस्यों का Birth Certificate बना सकते है।
Birth Certificate Online Apply 2025
findrojgar.com
Civil Registration System (CRS)
Important Dates
| Type | Processing Time |
|---|---|
| Online application | 7 to 15 days |
| Correction after online application | 10 to 20 days |
| Offline application via Nagar Panchayat/Block | 10 to 30 days |
Application Fee
Free
Birth Certificate Online Apply 2025: Overview
Birth Certificate Kaise Banaye- ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? पूरी प्रक्रिया जाने
आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को जो अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते है, उन सभी को इस लेख में बहुत- बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से Birth Certificate Kaise Banaye के पूरे प्रक्रिया को बताएंगे। जिससे आप सभी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपने घर बैठे ही बना सकते है।
Read Also…
- Birth Certificate Kaise Banaye Online 2025: मोबाइल से फ्री में कैसे बनवाएं जानें पूरा प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट?
- Birth Certificate Online Apply 2025 (Free) Application – Eligibility, Documents, Check Status & Download
- Bihar Birth Certificate Online Apply 2025: अब घर बैठे खुद से बनायें बर्थ सर्टिफिकेट, जाने क्या है ऑनलाइन प्रक्रिया और किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत?
- Birth Certificate Verify Download Kaise Kare: अब घर बैठे खुद से अपने बर्थ सर्टिफिकेट को वेरिफाई करें, जाने पूरी फ्री प्रक्रिया?
- Birth Certificate ID Kaise Banaye: अब चुटकियों मे बनायें अपना बर्थ सर्टिफिकेट आई.डी. जाने क्या है पूरा प्रोसेस
- Janam Praman Patra Kaise Banaye: मात्र 1 से 2 दिन में जन्म प्रमाण पत्र बनेगा, ऐसे करे अपना जन्म प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन?
- All Age Birth Certificate Online: किसी भी आयु वाला जन्म प्रमाण पत्र खुद से बनायें, जाने कैसे करना होगा अप्लाई?
- Janam Praman Patra Online Kaise Banaye 2025: Step-By-Step Guide: Applying For Janam Praman Patra Online On New
यदि आप भी Janam Praman Patra Online Apply करना चाहते है तो आप इस लेख को ध्यान पूर्वक और पूरे अंत तक पढ़ें क्योंकि इस लेख में हम आप सभी को बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के पूरी प्रक्रिया को विस्तृत से बताए हुए है। इसलिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Birth Certificate New Portal 2025- जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के लिए नया पोर्टल हुआ लॉन्च
अगर आप भी अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं? तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने नागरिक पंजीकरण प्रणाली (Civil Registration System- CRS) पोर्टल शुरू किया है जिसके जरिए आप घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CRS Portal के ज़रिए आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर बच्चा 21 दिन के अंदर पैदा हुआ है, तो आप इस जन्म प्रमाण पत्र बिल्कुल मुफ़्त में बना सकते हैं, इसके लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन अगर बच्चा को पैदा हुए 21 दिन से अधिक हो गया है तो आपको प्रति वर्ष 10 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?
जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति के जन्म की पुष्टि करता है। जन्म प्रमाण पत्र एक व्यक्ति के जन्म की तारीख, स्थान और माता-पिता के नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी को प्रमाणित करता है। यह एक सरकारी दस्तावेज है और यह जहां व्यक्ति का जन्म हुआ था, उस राज्य या देश के नागरिक रजिस्ट्री कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?
जन्म प्रमाण पत्र हर व्यक्ति के जीवन का सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यह न केवल एक व्यक्ति के जन्म की पुष्टि करता है, बल्कि उसके जीवन के विभिन्न कामों में उपयोगी होता है। जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है, इसके कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:
- पहचान का प्रमाण: जन्म प्रमाण पत्र एक व्यक्ति की पहचान का प्राथमिक दस्तावेज होता है। यह व्यक्ति की उम्र, लिंग, जन्म तिथि और माता-पिता की पहचान को सत्यापित करता है।
- नागरिकता का प्रमाण: Janam Praman Patra यह साबित करता है कि व्यक्ति किसी विशेष देश का नागरिक है।
- कानूनी अधिकार: जन्म प्रमाण पत्र के बिना, एक व्यक्ति कई कानूनी अधिकारों से वंचित रह सकता है। जैसे कि संपत्ति का अधिकार, विवाह का अधिकार, आदि।
- शैक्षिक योग्यता: स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए Birth Certificate एक आवश्यक दस्तावेज है।
- नौकरी: कई नौकरियों के लिए आवेदन करते समय जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- पासपोर्ट और वीजा: Passport and Visa के लिए आवेदन करते समय जन्म प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज होता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ: कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- अन्य दस्तावेजों के लिए आधार: आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड जैसे अन्य दस्तावेजों को बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ता है।
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लाभ
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना आज के डिजिटल युग में सबसे सुविधाजनक और तेज़ तरीका बन गया है। इससे न केवल समय और मेहनत की बचत होती है, बल्कि बिना घर से बाहर निकले ही आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन प्रक्रिया पारदर्शी होती है और आप अपने आवेदन की स्थिति भी घर बैठे ट्रैक कर सकते हैं। इसलिए जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं जो नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाते हैं।
- समय की बचत
- लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं
- आवेदन की स्थिति की ऑनलाइन ट्रैकिंग
- डिजिटल दस्तावेज़ की वैधता
- मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से आवेदन
Eligibility to Apply Online for Birth Certificate
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न पात्रता चाहिए पूरे करने होंगे-
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन केवल उन्हीं बच्चों या व्यक्तियों के लिए किया जा सकता है जिनका जन्म भारत में हुआ हो।
- नवजात शिशु का जन्म अस्पताल या घर में हुआ हो, और उसकी जन्म की जानकारी स्थानीय निकाय (नगर निगम/पंचायत/वार्ड कार्यालय) तक पहुंचाई गई हो।
- यदि जन्म के 21 दिनों के भीतर आवेदन किया जाता है, तो प्रक्रिया सीधी और शुल्क मुक्त होती है।
- 21 दिनों से अधिक विलंब होने पर अतिरिक्त दस्तावेज़ (शपथ पत्र, अनुमोदन आदि) की आवश्यकता होती है।
- ऑनलाइन आवेदन करते समय माता या पिता के पास मान्य पहचान पत्र (Aadhaar Card, Voter ID, PAN Card आदि) होना आवश्यक है।
- आवेदन में दिए गए पते के समर्थन में राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल, आदि दस्तावेज़ होना आवश्यक है।
- यदि जन्म अस्पताल में हुआ है, तो अस्पताल द्वारा जारी Birth Report या Discharge Summary होना जरूरी है।
- ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकरण के लिए एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल ID की आवश्यकता होती है, जिससे OTP और स्टेटस अपडेट्स मिल सकें।
Janam Praman Patra Kitne Din Me Banta Hai?
आप सभी को बता दे की आम तौर पर जनम प्रमाण पत्र बनने का समय इस प्रकार होता है:
- ऑनलाइन आवेदन पर: 7 से 15 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो जाता है।
- ऑनलाइन आवेदन के बाद सुधार के लिए: 10 से 20 दिनों तक लग सकते हैं।
- ऑफलाइन आवेदन (नगर पंचायत या ब्लॉक कार्यालय से): 10 से 30 दिनों का समय लग सकता
Type Processing Time Online application 7 to 15 days Correction after online application 10 to 20 days Offline application via Nagar Panchayat/Block 10 to 30 days Documents Required for Birth Certificate Registration
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कुछ विशेष Documents के आवश्यकता होगा। आप नीचे बताए गए सभी दस्तावेजों की पूरी करके Birth Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- Address Proof (Voter ID Card, Family ID, Aadhar Card, Ration Card, PAN Card and Driving License, etc.)
- Birth Reporting Form
- If applying after 21 days of birth: Order letter issued by District/ Sub-Division/ Magistrate
- Mother and Child Protection(MCP)- Vaccination Card or Delivery Certificate
How To Apply Online for Birth Certificate 2025?
आप यदि जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आप नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके Birth Certificate Application Form भर सकते है। Birth Certificate Online Apply करने का ऑफिसियल लिंक नीचे के टेबल मे दिए हुए है-
Registration
- Birth Certificate Online Registration करने के लिए आपको सबसे पहले नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) के आधिकारिक पोर्टल पर आना होगा।

- ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर आने के बाद आप ऊपर दिए गए कॉर्नर के Login का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब वहाँ दिए गए Login उसके बाद आप वहाँ से General Public के विकल्प का चयन कर लेंगे।

- क्लिक करते ही आपके सामने के नया पेज आएगा, जिसमे से आप Sign UP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने Registration Form आएगा, अब आप इसमें मांगे गए सभी जानकारी को सही से भर देंगे।

- सभी जानकारी को भरने के बाद आप Register के बटन पर क्लिक करके अपना रेजिस्ट्रैशन पूरा कर लेंगे।
- रेजिस्ट्रैशन करने के बाद दिए गए ईमेल मोबाईल नंबर पर प्राप्त User Id and Password को सेव करके रख लेंगे।
Login and Apply Online
- जन्म प्रमाण पत्र रेजिस्ट्रैशन करने के बाद लॉगिन पेज पर आकार प्राप्त User Id and Password के जरिए Login कर लेना है।

- लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैश्बोर्ड ओपन होगा, जिसमे से आप ऊपर दिए गए Birth मेनू के सेक्शन में से Report Birth पर क्लिक करेंगे।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने Registration Form आ जाएगा, अब आप इसमें General Information को भर देंगे।

- उसके बाद आप अगर बच्चे का नाम रखे हुए है तो आप Child Name को भी भर देंगे।
- अब आप जिसका जन्म प्रमाण पत्र बना रहे है उसका Father’s and Mother’s Information को भर देंगे।
- उसके बाद आप Address of parents at the time of birth of the child को सही से भरेंगे।
- फिर आप Place of birth को भी सही से भर कर Next के बटन पर क्लिक कर देंगे।

- उसके बाद आप मांगे गए सभी दस्तावेज के स्कैन कॉपी को अपलोड कर लेंगे।
- सभी अवश्यक दस्तावजे अपलोड करने के बाद आप Make Payment के ऑप्शन पर क्लिक करके Registration Fee का भुगतान कर देंगे।
- रेजिस्ट्रैशन शुल्क भुगतान करने के बाद आप Submit के बटन पर क्लिक करके Application Form को सफल कर लेंगे।
- उसके बाद आप प्राप्त आवेदन फॉर्म पावती का प्रिन्ट आउट लेकर रख लेंगे।
इस तरह से आप अपना Birth Certificate बना सकते है। जन्म प्रमाण पत्र बनने के बाद आपके दिए हुए ईमेल आइडी पर पीडीएफ़ फाइल में आ जाएगा। जिसे Download करने के बाद प्रिन्ट आउट लेकर आप रख सकते है।
Step-by-Step Offline Application Process to Apply for a Birth Certificate
अगर आप ऑफलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के नगर पंचायत, नगर निगम, ग्राम पंचायत या ब्लॉक स्तर के संबंधित कार्यालय में जाना होगा।
- कार्यालय पहुंचने के बाद, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए संबंधित विभाग (जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण शाखा) से संपर्क करें और आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें। साथ में आपको बच्चे के जन्म से संबंधित साक्ष्य जैसे कि अस्पताल से प्राप्त जन्म रिपोर्ट, डिस्चार्ज स्लिप आदि जमा करनी होगी।
- माता-पिता में से किसी एक का वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर ID, राशन कार्ड आदि) आवेदन के साथ संलग्न करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ विभाग में जमा करें। जमा करने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी, जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।
- दस्तावेजों के सत्यापन और प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। आप इसे कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
How To Check the Status of Birth Certificate Online Application?
जो भी आवेदक अपने जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट dc.crsorgi.gov.in के होम पेज पर जाना होगा। यहाँ आपको वेबसाइट का मुख्य पेज दिखेगा।

- अब होमपेज पर Login सेक्शन में General Public का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहां आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स (यूजरनेम, पासवर्ड आदि) दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
- आपके द्वारा सफलता पूर्वक लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा।

- डैशबोर्ड में आपको Self Report Application का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद उसी पेज पर आपके आवेदन की स्थिति (Application Status) दिखाई देगी।
- इस प्रकार आप आसानी से अपने जन्म प्रमाण पत्र आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं और प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आराम से देख सकते हैं और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
How To Download Birth Certificate Online? – Step by Step Process
यदि आप अपने बर्थ सर्टिफिकेट को ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आपको अपने राज्य या केंद्र सरकार की आधिकारिक जन्म प्रमाण पत्र पोर्टल पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Login” सेक्शन में “General Public” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

- क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा। यहां पर आपको अपनी Login Details (यूज़रनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड) भरकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपको पोर्टल का डैशबोर्ड दिखाई देगा, जहां पर आपको “Self Reported Application” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी जन्म प्रमाण पत्र एप्लिकेशन का स्टेटस (स्थिति) दिखाई देगा।
- यदि आपका बर्थ सर्टिफिकेट बनकर तैयार हो गया है, तो वहां Download का विकल्प मिलेगा।
- Download बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपका जन्म प्रमाण पत्र (PDF फॉर्मेट में) स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब आप इसे अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव कर सकते हैं और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को Birth Certificate Online Apply 2025 करने के पूरे प्रक्रिया को विस्तार से आप सभी पाठकों के साथ में साझा किए है। आप सभी लोग हमारे द्वारा ऊपर बताए गए आसान प्रोसेस को फॉलो करके अपना अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। आवेदन करने के कुछ दिन बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बनकर आपके ईमेल आइडी पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके इसका उपयोग सभी जरूरी कामों में कर सकते है।
हम आशा करते है की आपको यह लेख “मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं” पसंद आया होगा। आप इस आर्टिकल को अपने सभी परिजनों और दोस्तों के साथ में साझा जरूर करें ताकि वह भी अपना Janam Praman Patra बना सके। इस आर्टिकल से जुड़ी कोई प्रश्न है तो आप हमसे नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
Important Links
Birth Certificate Online Apply Link
Birth Report Form Link
Official Website
Homepage
Important Question
❓ Birth Certificate (जन्म प्रमाण पत्र) FAQs
Q1. जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?
➡️ जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज़ है, जो किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख, स्थान और माता-पिता की जानकारी को प्रमाणित करता है।
Q2. जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?
➡️ यह पहचान, नागरिकता, शिक्षा, नौकरी, पासपोर्ट, वीज़ा, सरकारी योजनाओं और अन्य दस्तावेज़ों (जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी) के लिए आवश्यक होता है।
Q3. Birth Certificate Online Apply 2025 कैसे करें?
➡️ इसके लिए आपको CRS Portal (crsorgi.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके आवश्यक जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन सबमिट करना होगा।
Q4. जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है?
➡️ आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, हॉस्पिटल से जारी बर्थ रिपोर्ट/डिस्चार्ज स्लिप, माता-पिता का आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जरूरी है।
Q5. जन्म प्रमाण पत्र कितने दिनों में बनता है?
➡️ ऑनलाइन आवेदन करने पर आमतौर पर 7 से 15 दिन में जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाता है। ऑफलाइन प्रक्रिया में 10 से 30 दिन तक लग सकते हैं।
Q6. अगर बच्चे का जन्म 21 दिन बाद रजिस्टर कराएं तो क्या करना होगा?
➡️ 21 दिनों से अधिक होने पर विलंब शुल्क देना पड़ता है (प्रति वर्ष 10 रुपये) और अतिरिक्त दस्तावेज़ जैसे शपथ पत्र, मजिस्ट्रेट की अनुमति आदि जमा करनी होती है।
Q7. Birth Certificate Status कैसे चेक करें?
➡️ CRS Portal पर लॉगिन करके “Self Reported Application” विकल्प में जाकर आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
Q8. जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
➡️ पोर्टल पर लॉगिन करें → “Self Reported Application” पर जाएं → अगर आपका सर्टिफिकेट तैयार है तो “Download” बटन से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q9. Birth Certificate के लिए कौन Eligible है?
➡️ केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिनका जन्म भारत में हुआ है और जिनका जन्म स्थानीय निकाय (नगर निगम/पंचायत/वार्ड कार्यालय) में दर्ज हुआ है।
Q10. जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनता है?
➡️ इसके लिए आपको नगर निगम/ग्राम पंचायत/ब्लॉक कार्यालय जाना होगा, आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे और सत्यापन के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।







